Tehri Tragedy Father Dies Days Before Daughter Wedding Family in Deep Mourning बेटियों की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी, 10 मई को होनी थी पहली शादी; परिवार में कोहराम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

बेटियों की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी, 10 मई को होनी थी पहली शादी; परिवार में कोहराम

नई टिहरी के प्रतापनगर में एक हृदयविदारक घटना हो गई। 10 मई को परिवार में बड़ी बेटी की शादी थी। इससे पहले ही पिता की अचानक हादसे में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Mon, 4 May 2026 07:24 AMGaurav Kala नई टिहरी
share
बेटियों की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी, 10 मई को होनी थी पहली शादी; परिवार में कोहराम

नई टिहरी के प्रतापनगर में शनिवार को छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अगले हफ्ते उसकी दो बेटियों की शादी होनी थी। शादी से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बड़ी बेटी की 10 मई को शादी तय थी। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव शोक से डूब गया है। पिता के साये के उठ जाने से दोनों बेटियों और परिवार का रोक-रोकर बुरा हाल है। खुशी का माहौल देखते ही देखते दुख में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक में भदूरा पट्टी के पोखरी गांव निवासी 42 वर्षीय प्रवेश लाल दो मई को सेमधार बाजार में एक मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वह नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल प्रवेश लाल को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव पहुंचाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम की मार: उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, मकानों की छत उड़ी

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत होती देख जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शाम चार बजे करीब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवेश खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इन दिनों वह बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे थे। परिजनों ने बताया, वह लंबगांव बाजार में बेटियों की शादी के लिए फर्नीचर खरीदने गए थे।

बेटियों की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

प्रतापनगर ब्लॉक के पोखरी गांव में हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। प्रवेश लाल की अचानक मौत से जहां घर में शादी की कुशियां थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। प्रवेश लाल इन दिनों अपनी दो बेटियों की शादी में जुटे हुए थे। घर में शहनाइयां गूंजने वाली थी, डोलियां सजाई जा रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया था। बड़ी बेटी नीलम की शादी 10-11 मई को तय थी। लेकिन, नियती को कुछ और ही मंजूर था। बताया गया कि प्रवेश लाल एक मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के लिए गुड न्यूज, रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी

खेती-बाड़ी से परिवार का पालन पोषण करते थे प्रवेश

परिवार और रिश्तेदारों के अनुसार, प्रवेश लाल बेहद साधारण आर्थिक स्थिति में रहते थे और खेती-बाड़ी एवं पारंपरिक कार्यों से परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसके बावजूद वह अपनी बेटियों की शादी को लेकर पूरी लगन से तैयारियां कर रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि जिस आंगन से कुछ ही दिनों में दो-दो बेचियों की डोली उठनी थी, वहां अब पिता की अर्थी उठ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में स्कूलों की तर्ज पर चलेंगे मदरसे, तलबा बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, ये बनी नई व्यवस्था

घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम

छत से गिरकर मौत की घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजली देवी, बेटी नंदिनी, नीलम और छोटे बेटे सक्षण का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों सुरेश लाल आर्य, बृजमोहन आर्य और एसडी आर्य ने बताया कि परिवार में शादी को लेकर उत्साह था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जीरो ब्रिज घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।