Supporters of a BJP MLA in Uttarakhand beat up an officer in his office. उत्तराखंड में भाजपा विधायक के समर्थकों ने अधिकारी को ऑफिस में घुसकर पीटा, क्या है मामला? VIDEO, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में भाजपा विधायक के समर्थकों ने अधिकारी को ऑफिस में घुसकर पीटा, क्या है मामला? VIDEO

आरोप है कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की। मारपीट में अफसर के सिर पर गहरी चोट भी आई है।

Sat, 21 Feb 2026 05:59 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में भाजपा विधायक के समर्थकों ने अधिकारी को ऑफिस में घुसकर पीटा, क्या है मामला? VIDEO

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के दफ्तर में घुसकर भाजपा विधायक और उनके समर्थकों द्वारा अफसर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की। मारपीट में अफसर के सिर पर गहरी चोट भी आई है।

स्कूल का नाम बदलने के लिए आए थे ऑफिस

प्राइमरी एजुकेशन के डायरेक्टर अजय कुमार नौडियाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- हमले की वजहें वही (विधायक) बेहतर जानते हैं। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर आरोप लगाते हुए कहा- वे एक स्कूल का नाम बदलने के लिए ऑफिस आए थे। हमने उनसे कहा कि नाम तभी बदला जा सकता है जब राज्य सरकार के लेवल से ऑर्डर आ जाएं। हमने बस इतना ही कहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार; 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
ये भी पढ़ें:गुजरात में बॉयफ्रेंड ने गर्भवती प्रेमिका का किया मर्डर, ऐसे ठिकाने लगाई लाश

विधायक के साथ 20-25 लोग और भी थे

अफसर का आरोप है कि विधायक के साथ करीब 20-25 लोग और भी थे। शुरू से ही गाली-गलौज करते हुए आए और कमरा बंद कर दिया। मेरे सिर पर चोटें लगी हैं। आंख के अंदर भी हैं। ऑफिस के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। शुरू से ही गाली-गलौज करते हुए आए और कमरा बंद कर दिया। विधायक जी के साथ कमरे के अंदर 20-25 लोग और भी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत और भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी मुद्दे पर असहमति थी तो इसका समाधान प्रशासनिक स्तर पर निकाला जा सकता था। इस तरह सरकारी दफ्तर में घुसकर मारपीट और हमला करना अस्वीकार्य है। इस घटना के बाद से सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों का अलग-अलग बयान है। एक तरफ शिक्षा निदेशक नौडियाल का कहना है कि विधायक ने खुद दरवाजा बंद कराया था। वहीं विधायक पक्ष का कहना है कि वो लोग बातचीत कर रहे थे, लेकिन तभी कर्मचारियों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। दरवाजा किसने बंद किया, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। ये पूरा मामला रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे शिलापट्ट पर नाम बदलने से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसको लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है।

एएनआई के इनपुट भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।