Sadhvi Mahamandaleshwar big Fraud in haridwar Setting Up Trust Using Businessman Name and Address आस्था के वेश में ठगी का खेल! धर्मनगरी में साध्वी महामंडलेश्वर का बड़ा फर्जीवाड़ा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

आस्था के वेश में ठगी का खेल! धर्मनगरी में साध्वी महामंडलेश्वर का बड़ा फर्जीवाड़ा

हरिद्वार में आस्था के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक साध्वी महामंडलेश्वर ने कारोबारी के नाम और पते पर ट्रस्ट खड़ा कर दिया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tue, 28 Oct 2025 02:20 PMGaurav Kala हरिद्वार
share
आस्था के वेश में ठगी का खेल! धर्मनगरी में साध्वी महामंडलेश्वर का बड़ा फर्जीवाड़ा

धर्मनगरी हरिद्वार में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक साध्वी महामंडलेश्वर पर कारोबारी के नाम और पते का इस्तेमाल कर जालसाजी से ट्रस्ट बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंगा विहार कॉलोनी, भूपतवाला निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाल ही में उन्हें पता चला कि साध्वी महामंडलेश्वर सरोजिनी गिरी ने उनके पते का उपयोग कर ‘गुरु मां परिवार ट्रस्ट’ नाम से संस्था का गठन कराया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, साध्वी ने बिना अनुमति उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का दुरुपयोग किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के नाम पर युवक से 60 हजार की ठगी, सच्चाई जानने को पुलिस ने खिलवाई कसम
ये भी पढ़ें:वाराणसी: ठगी गिरोह ने बंधक बनाए 38 युवक-युवती,पुलिस रेड में मिला फर्जी कॉल सेंटर

अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने किसी संस्था को न तो अपने पते के इस्तेमाल की अनुमति दी और न ही कोई लिखित स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद उनकी संपत्ति को संस्था का कार्यालय दर्शाया गया है।

उनका कहना है कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र प्रतीत होता है, जिसका मकसद व्यक्तिगत लाभ उठाना और लोगों को गुमराह करना है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।