young man was duped 60000 rupees name marriage police made him swear temple to know truth in badaun यूपी में शादी के नाम पर युवक से 60 हजार की ठगी, सच्चाई जानने को पुलिस ने मंदिर खिलवाई कसम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में शादी के नाम पर युवक से 60 हजार की ठगी, सच्चाई जानने को पुलिस ने मंदिर खिलवाई कसम

बदायूं से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। शादी के नाम पर ठगे गए युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उस पर “फैसले का दबाव” बनाया।

Mon, 27 Oct 2025 10:52 PMDinesh Rathour बदायूं
share
यूपी में शादी के नाम पर युवक से 60 हजार की ठगी, सच्चाई जानने को पुलिस ने मंदिर खिलवाई कसम

यूपी के बदायूं से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। शादी के नाम पर ठगे गए युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उस पर “फैसले का दबाव” बनाया। पुलिस को जब उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ तो मंदिर ले जाकर उससे कसम खिलवाई गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामलाा संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंप दी है।

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गढ़िया हरदोपट्टी गांव का है। यहां के रहने वाले अजय पुत्र शिवराज सिंह ने बताया कि बबई भटपुरा गांव के ही दो लोगों ने उसकी शादी तय कराने का झांसा दिया था। उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और बारात स्वागत व टेंट के लिए 60 हजार रुपये की जरूरत होगी। अजय ने रकम दे दी और शादी की तारीख 12 मई 2025 तय कर दी गई। परिवार ने सारी तैयारियां कर लीं, लेकिन बारात निकलने से पहले ही दोनों के फोन बंद हो गए और अजय को ठगी का एहसास हुआ। तब से आज तक वह भटकता रहा है।

पीड़ित ने जब पुलिस में शिकायत की तो थाने में उसे मंदिर में कसम खिलवाई गई कि उसने 60 हजार रुपये दिए हैं य नहीं और उसका पुलिस ने वीडियो भी बनवाया जो अब वायरल हो रहा है। कसम खाने के बाद भी उसहैत थाना पुलिस ने पीडित का मुकदमा दर्ज किया और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई हुई। उल्टा, पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डा.बृजेश सिंह ने पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच में अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।