Fight for Voiceless Demand for Cow Protection and Status as National Mother 'गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए', Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

'गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए'

रुद्रपुर में 'फाइट फॉर वॉइसलेस' समूह ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गोवंश की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए संरक्षण, आधुनिक गोशालाओं की स्थापना, गो तस्करी पर रोक और पशु चिकित्सा सेवाओं की मांग की।

Mon, 27 April 2026 04:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
'गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए'

रुद्रपुर। गो सम्मान और संरक्षण को लेकर ‘फाइट फॉर वॉइसलेस’ समूह और जिला पशु क्रूरता निवारण समिति ने सोमवार को तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने गोवंश की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए ठोस समाधान की मांग की। ज्ञापन में निराश्रित गोवंश के संरक्षण, हर जिले में आधुनिक गोशालाओं की स्थापना और गो तस्करी पर सख्त रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही 24 घंटे पशु चिकित्सा सेवाएं, घायल गोवंश के लिए एम्बुलेंस और गोबर-गोमूत्र आधारित उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

इस दौरान प्रकाश बिष्ट, सपना सिन्हा, गीता और वंदना रॉय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवंश के संरक्षण के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान का आगाज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गो वंश के संरक्षण को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।