गो वंश के संरक्षण को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र
पिथौरागढ़ में गोवंश के संरक्षण,संवर्धन व वध पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने राज्यपाल को पत्र भेजा है। सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभिया

प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। गोवंश के संरक्षण,संवर्धन व वध पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने राज्यपाल को पत्र भेजा है। सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर लोग डीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल का पत्र भेजा। अभियान के सदस्यों ने बताया गौगंगा और ऋषि मुनियों की भूमि पर गौमाता के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना असंभव है। वर्तमान में हमारा देशी गोवंश विलुप्ति की कगार पर है,जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था व भारत की मूल लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक जडें भी कमजोर हो रही हैं। गो तस्करी, सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं,नगरीय क्षेत्र में पॉलीथीन खाने से प्रतिदिन लाखों गोवंशों की मौत हो रही है।
गौमाता को विधिक व सामाजिक संरक्षण दिलाने के लिए कार्रवाई की जानी आवश्यक है।इस दौरान छात्रमहासंघ अध्यक्ष तिलकराज पाठक, शिव दत्त भट्ट, नीरज भट्ट, मनोज सामंत, राजू फिरमाल, कमल कुमार, अमन कुमार, बसंत बिष्ट, संतोष कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन