हीट वेव के चलते स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला
जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। 22 अप्रैल से सभी विद्यालय सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक संचालित होंगे। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 22 अप्रैल से आगामी एक सप्ताह तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री-नर्सरी कक्षाओं और सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-नर्सरी कक्षाएं और कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय अब सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 21 अप्रैल को जारी मौसम पूर्वानुमान में मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और संस्थान प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन