भीषण गर्मी के चलते कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों का समय बदला, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों का समय बदल दिया है। अब ये कक्षाएँ सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगी। कक्षा 1 से 8 के लिए समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों के संचालन समय बदल दिया है।इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। कक्षा 9 से 12 तक के समय परिवर्तन की मांग शिक्षक संघ के नेताओं और अभिभावकों द्वारा लगातार की जा रही थी।
दोपहर 1:30 बजे छुट्टी होने के कारण छात्र-छात्राओं को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को जिलाधिकारी में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे संशोधित समय के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन