Congress Slams BJP s Women Reservation Agenda as Political Deception महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक एजेंडा चला रही भाजपा : ममता , Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक एजेंडा चला रही भाजपा : ममता

कांग्रेस ने भाजपा के महिला आरक्षण के मुद्दे पर पलटवार किया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिला आरक्षण विधेयक को लागू नहीं किया और इसका उद्देश्य केवल जनगणना और परिसीमन से जुड़े राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना है।

Tue, 21 April 2026 06:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक एजेंडा चला रही भाजपा : ममता

सतीराम राना, रुद्रपुर। भाजपा द्वारा महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को महिला विरोधी बताए जाने के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। रुद्रपुर के सिटी क्लब में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक एजेंडा चला रही है। महानगर अध्यक्ष ममता ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद में सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखा गया

इससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक 131वां संशोधन बिल महिला आरक्षण की आड़ में संसद और विधानसभा सीटों को बढ़ाने की साजिश थी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बिल को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर अपना राजनीतिक एजेंडा साधना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने इनकी मंशा को उजागर कर दिया। स्पष्ट किया कि कांग्रेस परिसीमन के जरिए सीटें बढ़ाने का विरोध करती है। इससे उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों को नुकसान होगा और देश का संघीय ढांचा प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि वर्तमान सीटों के आधार पर ही महिला आरक्षण को तुरंत लागू किया जाए। यह भी कहा कि स्थानीय निकायों से लेकर संसद तक महिलाओं को आगे लाने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। इस दौरान संदीप चीमा, त्रिनाथ विश्वास, मोनिका ढाली, उमा सरकार, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, सुनील चुग, अर्जुन विश्वास, नरेश सागर, प्रकाश सरकार, राम विलास शाह, विकास बंसल, संजय ठुकराल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही : ठुकरालपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे झूठ और भ्रम की राजनीति करने वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए जनता को गुमराह कर रही है। आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल के जरिए भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस को महिला विरोधी बताना पूरी तरह झूठ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही महिलाओं और आम जनता के हितों की सच्ची पक्षधर है। ठुकराल ने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं भाजपा के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल पर भाजपा फैला रही भ्रम: कांग्रेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुमलों की बिसात पर महिलाओं को ठग रही भाजपा : संतोष

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।