महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि 2023 में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पारित हुआ, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर भ्रम को खारिज किया और संगठन में एकता का दावा किया।
राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग और पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे सहित कई नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी टिकट वितरण नहीं किया है और टिकट को लेकर फैलाई जा रही बातें भ्रम हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोग बिना शर्त पार्टी में आ रहे हैं। हाल ही में शामिल हुए पूर्व विधायक नारायण पाल का स्वागत है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सितारगंज सीट पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है और जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी मिलकर उसे चुनाव जिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार बगावत के कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन इस बार संगठन एकजुट है। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर माहौल बना रहे हैं। यहां रामनगीना प्रसाद, सतीश कुमार जेके, हसनैन मलिक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन