कांग्रेस के खिलाफ महिला आरक्षण को लेकर गलत नैरेटिव फैला रही भाजपा
चाईबासा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण के मुद्दे पर गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार 543 लोकसभा सीटों पर महिलाओं की भागीदारी क्यों सुनिश्चित नहीं कर रही है। कांग्रेस ने जातीय जनगणना से पहले परिसीमन पर चर्चा करने की मांग की।

चाईबासा। कांग्रेस भवन चाईबासा में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध महिला आरक्षण को लेकर गलत नैरेटिव फैला रही है। सितंबर 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित हो गया था। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नए परिसीमन पर 850 लोकसभा सीटों के बाद क्यों इंतजार किया जा रहा है। अगर भाजपा महिलाओं की हितैषी है तो मोदी सरकार को 543 लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत महिलाओं को भागीदारी देने में क्या आपत्ति है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि इस परिसीमन बिल में 2011 की जनगणना को आधार वर्ष माना गया है।
इसमें पूरी तरह से ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पहले जातीय जनगणना हो, फिर परिसीमन पर चर्चा की जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन