Congress Attacks BJP Over Women Reservation Bill Claims कांग्रेस का अभियान तेज, महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस का अभियान तेज, महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग

कोडरमा में कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर झूठे प्रचार का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है कि कांग्रेस महिला विरोधी है, जबकि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से इसे तुरंत लागू करने की मांग की।

Wed, 22 April 2026 12:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
कांग्रेस का अभियान तेज, महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। महिला आरक्षण के मुद्दे पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को परिसदन में आयोजित बैठक और प्रेसवार्ता में भाजपा पर झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि भाजपा जनता के बीच यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस महिला विरोधी है, जबकि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। यदि केंद्र सरकार वास्तव में महिला हितैषी है, तो इस विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण पर काउंटर अटैक; 26 शहरों में कांग्रेस ने उतारे '26 योद्धा', असली मकसद बताया

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संसद और राज्य विधानसभाओं की वर्तमान सीटों के आधार पर ही महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग करती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनंत मेहता, उपाध्यक्ष अनिल दास, महासचिव पुष्पा देवी, आशा देवी, प्रियंका कुमारी, असगर अली, सचिव रामेश्वर यादव, नगर परिषद अध्यक्ष संजय सेठ एवं कयूमउद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनीतिक फायदा उठाना था केंद्र सरकार का मकसद : जिलाध्यक्ष
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखा गया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।