Prime Minister s Appeal for Fuel Conservation Inspires Schools Principal Promotes Cycling प्रधानाचार्य ने साइकिल से पहुंचकर दिया पेट्रोल बचाने का संदेश, Roorki Hindi News - Hindustan
More

प्रधानाचार्य ने साइकिल से पहुंचकर दिया पेट्रोल बचाने का संदेश

रुड़की, संवाददाता। बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का असर अब शिक्षण संस्थानों में भी दिखाई देने लगा है। शिक्षा सदन इंट

Thu, 14 May 2026 04:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share
प्रधानाचार्य ने साइकिल से पहुंचकर दिया पेट्रोल बचाने का संदेश

बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का असर अब शिक्षण संस्थानों में भी दिखाई देने लगा है। शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेहवड़कला के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी गुरुवार को कार छोड़ साइकिल से कॉलेज पहुंचे। करीब आठ किलोमीटर का सफर तय कर उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पेट्रोल बचाने का संदेश दिया। कॉलेज पहुंचने पर प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और स्टाफ को राष्ट्रहित में पेट्रोल बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए पेट्रोल और डीजल चालित वाहनों के बजाय साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम के आह्वान पर पैदल कार्यालय पहुंचे कुलपति

प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर लगातार संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जरूरत के अनुसार ही ईंधन का उपयोग करे। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम दो दिन साइकिल या साझा वाहन से आने की अपील की। बाहर से आने वाले शिक्षकों को सार्वजनिक परिवहन और वाहन शेयरिंग अपनाने की सलाह भी दी गई। सभा में छात्र-छात्राओं से भी कहा गया कि वे अपने अभिभावकों को छोटी दूरी के लिए बाइक और कार के बजाय साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पेट्रोल बचाने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल बचत: दिल्ली सरकार के तीन विभाग में लागू हुआ ‘ब्लू प्रिंट’, क्या निर्देश?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video देखें: पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, बांका में साइकिल से कोर्ट पहुंचे कई जज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।