PM Modis appeal big impact many judges reached court on bicycle in Banka Bihar see Video Video देखें: पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, बांका में साइकिल से कोर्ट पहुंचे कई जज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Video देखें: पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, बांका में साइकिल से कोर्ट पहुंचे कई जज

पीएम की अपील से प्रेरित होकर बांका जिला न्यायालय में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर अपने कार्यालय पहुंचे और आम लोगों को ईंधन बचत का संदेश दिया।

Thu, 14 May 2026 03:25 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Video देखें: पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, बांका में साइकिल से कोर्ट पहुंचे कई जज

बढ़ते वैश्विक तनाव और संभावित फ्यूल क्राइसिस को लेकर देशभर में ऊर्जा संरक्षण की चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर दिखने लगा है। इसी कड़ी में पीएम की अपील से प्रेरित होकर बांका जिला न्यायालय में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर अपने कार्यालय पहुंचे और आम लोगों को ईंधन बचत का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल संकट की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने स्तर से ईंधन की बचत करे और देशहित में योगदान दे। उन्होंने कहा कि यदि भारत आज से ही स्वावलंबन की दिशा में ठोस कदम बढ़ाता है, तो भविष्य में किसी भी वैश्विक संकट का सामना मजबूती से कर सकेगा। साइकिल यात्रा के माध्यम से न्यायिक पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वस्थ जीवनशैली का भी संदेश दिया। जिला जज ने कहा कि इस प्रैक्टिस से लोगों के स्वास्थ्य भी सुधार होगा। शारीरिक श्रम करने से व्यक्ति के काम करने की क्षमता बढ़ती है।

न्यायिक पदाधिकारियों से साथ कोर्ट जाते जिला जज

न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ईंधन की खपत कम की जा सकती है। अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें, छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाएं तथा ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।

इससे पहले बुधवार को औरंगाबाद जिले में भी न्यायिक पदाधिकारी साइकिल चलाते हुए कोर्ट पहुंचे। उनके अंगरक्षक और परिचारी भी साइकिल से ही चल रहे थे। युद्ध की स्थिति में पेट्रॉलियम पदार्थों बचत और विदेश मुद्रा भंडार सुरक्षित रखने के मकसद से पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से डीजल पेट्रॉल बचाने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील की है। पीएम के काफिले में भी गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। गृहअमित शाह भी बुधवार को तीन गाड़ियों के साथ अपने दफ्तर पहुंचे। बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने अपने साथ चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि उनके स्वागत या अभिनंदन के लिए गाड़ियों का उपयोग नहीं किया जाए। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने विभाग में हर शुक्रवार को साइकिल डे मनाने की अपील की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।