पेट्रोल बचत: दिल्ली सरकार के तीन विभाग में लागू हुआ ‘ब्लू प्रिंट’, क्या निर्देश?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जनता से पेट्रोल बचाने की अपील के बाद अपने काफिले की गाड़ी को कम कर लिया है। बुधवार को जब प्रधानमंत्री अपने आवास से अपने दफ्तर को निकले थे तो उनके काफिले में महज दो ही गाड़ियां थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील का असर दिल्ली सरकार के विभागों पर भी दिख रहा है। दिल्ली सरकार के तीन विभागों ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस संबंध में 11 प्वाइंट निर्देश जारी किए हैं जो कि तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। विभागों के प्रभारी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि अनावश्यक यात्राओं को कम करने के लिए जितना संभव हो सके वर्चुअल मीटिंग पर फोकस किया जाए। इन तीन विभागों के अधिकारी अब हफ्ते में एक दिन कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीक्ल के इस्तेमाल को बढ़ाने, आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए एक साथ यात्रा करेंगे और विदेश यात्राओं से बचेंगे।
मंत्री बोले- ये महज औपचारिकता नहीं
प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, ‘पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभागों में, इन नए निर्देशों का अच्छे से पालन किया जा रहा है और ऐसा महज औपचारिकता नहीं बल्कि संकल्प के तौर पर हो रहा है।’
एक दिन 'नो कार डे' के रूप में मनाया जाएगा
नई पॉलिसी के तहत, हफ्ते में एक दिन को 'नो कार डे' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट या सीट शेयरिंग ट्रैवल करना होगा। विभागों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल को बढ़ाने और कार्यालय परिसरों में इेलक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम लगाने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे निरीक्षण, फील्ड विजिट और ऑफिस आने-जाने के लिए जितना भी संभव हो, कारपूलिंग को अपनाएं।
प्रधानमंत्री ने जनता से क्या-क्या अपील की है?
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जनता से पेट्रोल बचाने की अपील के बाद अपने काफिले की गाड़ी को कम कर लिया है। बुधवार को जब प्रधानमंत्री अपने आवास से अपने दफ्तर को निकले थे तो उनके काफिले में महज दो ही गाड़ियां थीं। वहीं पीएम की अपील के बाद कई उच्च अधिकारी भी पेट्रोल बचाने की इस कवायद में अपना योगदान दे रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम ने ये अपील वैश्विक हालात को देखते हुए की है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट के बीच पीएम ने लोगों से सोने की अनावश्यक खरीद से बचने की भी अपील की है। पीएम ने पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के लिए मेट्रो, इलेक्ट्रिक वाहन, कार पूलिंग और 'वर्क फ्रॉम होम' को बढ़ावा देने के साथ-साथ पार्सल ढुलाई के लिए रेलवे के इस्तेमाल की सलाह दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन