विपक्ष के दोहरे चरित्र ने महिलाओं को हक से रखा वंचित
Unnao News - उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ में भाजपा जिला कार्यालय में महिला जन आक्रोश रैली एवं मार्च

उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ में भाजपा जिला कार्यालय में महिला जन आक्रोश रैली एवं मार्च पास्ट की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। बैठक में कार्यक्रम में जाने के लिए योजना बनाई गई।प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र आज देश के सामने है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान संशोधन बिल को विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया। देश की आधी आबादी यानी लगभग 70 करोड़ महिलाओं को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी की ओर धोखा दिया गया है।
महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल को गिराना अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभाारी अर्चना मिश्रा ने कहा विपक्ष केवल परिवारवादी राजनीति को बचाने में लगा है। उन्हें डर है कि नारी शक्ति के सशक्त होने से उनका वंशवादी वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। कल लखनऊ की रैली इन सुधार विरोधी चेहरों को बेनकाब करने का काम करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, बम्बा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख गंजमुरादाबाद संध्या पटेल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन