Social Organizations Condemn MP Ajendra Singh Lodhi s Remarks Against PM Modi सपा सांसद पर केस दर्ज करने को पत्रक सौंपा, Rishikesh Hindi News - Hindustan
More

सपा सांसद पर केस दर्ज करने को पत्रक सौंपा

समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान की विभिन्न संगठनों ने निंदा की। मोदी समर्थकों ने सांसद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। स्वामी रसिक महाराज ने सांसद से माफी मांगने की अपील की और कहा कि राजनीति में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

Tue, 12 May 2026 04:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share
सपा सांसद पर केस दर्ज करने को पत्रक सौंपा

समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने कड़ी निन्दा की है। मोदी समर्थकों ने सांसद पर मुकदमे के लिए पुलिस को शिकायती पत्र भी सौंपा। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता का नेतृत्व कर रहे हैं और विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मर्यादा और शालीनता बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर शिकंजा कसा, महोबा में केस दर्ज

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। स्वामी रसिक महाराज ने सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने ग्राम प्रधान राजेश जुगलान संग रायवाला कोतवाली प्रभारी आईपीएस देवव्रत जोशी को शिकायत पत्र सौंप सपा सांसद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला, लात-जूतों से पीटने की धमकी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, सपा सांसद को सुनाई खरी-खोटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।