NEET Paper Leak Students Protest Against Education Minister s Inaction नीट पेपर लीक होने से भड़की एनएसयूआई, Rishikesh Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक होने से भड़की एनएसयूआई

नीट पेपर लीक मामले ने छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रणाली में लापरवाही के लिए जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Thu, 14 May 2026 06:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share
नीट पेपर लीक होने से भड़की एनएसयूआई

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में हुई लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ता गुरुवार को दून तिराहे पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन का केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव और युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, फूंका पुतला

नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्र मेहनत करते हैं लेकिन सरकार की लापरवाही उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। लगातार पेपर लीक की घटनाएं यह साबित करती हैं कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस सौरभ वर्मा और जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल स्नेह ने बताया की नीट परीक्षा लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से परेशान किया है। यह केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य का सवाल है। जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार छात्रों को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में असफल रही है। युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन करने में छात्रसंघ महासचिव अभिषेक त्रिसूलिया, मानव रावत, उदित झा, दीपक साहनी, प्रियांशु रावत, रेहान बंदोलिया, ईशान, भव्य, सुजल थापा आदि छात्र शामिल हुये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में एनएसयूआई ने झाल मुड़ी बेचकर जताया विरोध

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।