नारी शक्ति से ही विकसित बनेगा भारत: पाठक
केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, जिस पर भाजपा ने खुशी जताई। पार्टी ने इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताया। भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि इससे महिलाओं की नीति-निर्धारण में भूमिका बढ़ेगी और उन्हें सशक्त किया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर सोमवार को भाजपाइयों ने रेलवे मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इसे दौरान उन्होंने खुशी जताई हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एतिहासिक कदम बताया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नीति-निर्धारण में निर्णायक भूमिका दी है, जिससे महिला भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव तक महिलाओं को मिल रहा है। नारी शक्ति ही विकसित भारत की असली आधारशिला है। महिलाओं के बिना देश की प्रगति की कल्पना अधूरी है।
सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दोनों मिले हैं। संगठन स्तर पर भी महिलाओं को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। मौके पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा चन्द्रभान पाल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष क्षेत्री, विशाल शाही, वंदना स्वामी, ममता रतूड़ी, निर्मला उनियाल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन