Rahul Gandhi Says Will End Agniveer Scheme if Comes to Power video call to Ankita Bhandari Parents सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना खत्म; राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी की बात, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना खत्म; राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी की बात

Rahul Gandhi: उत्तराखंड आए राहुल गांधी भले ही अल्मोड़ा और पौड़ी की रैलियों में भाग नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल से सभा को संबोधित किया और अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी बात की।

Fri, 5 June 2026 07:07 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, पौड़ी/अल्मोड़ा
share
सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना खत्म; राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी की बात

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। सेना और सरकार के बीच एक पवित्र रिश्ता होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने यह रिश्ता भी अग्निवीर जैसी योजना लाकर खराब कर दिया है।

गुरुवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक स्वाभिमान सभा को राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधित किया। मौसम खराब होने की वजह से राहुल पौड़ी नहीं आ सके। इसके लिए उन्होंने खेद जताया और वर्चुअल संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश सेवा के लिए अपना भविष्य दिया और यह उनकी देशभक्ति को दिखाता है, लेकिन अग्निपथ योजना में केवल चार साल की सेवा से सरकार ने दिखा दिया कि वह किस तरह का रिश्ता निभाना चाहती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे राहुल ने कहा गद्दार, उसे RS नहीं भेजेगी BJP! कैबिनेट से भी होगी छुट्टी?

उत्तराखंड के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं सभी के डीएनए में देशभक्ति की आग है। सेना का जवान अपना खून, बलिदान देने को तैयार रहता है। इसके बदले सरकार जवानों के भविष्य के लिए कुछ नहीं करना चाहती और युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर का कारण उद्योगपति हैं।

‘आर्थिक तूफान आएगा’

राहुल गांधी ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध से हार्मूज बंद हो गया। इससे 20 फीसदी तेल फंस गया। राहुल ने कहा कि उन्होंने पहले ही आगाह किया था कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। उद्योगपतियों के दबाव में देश हित को छोड़कर ट्रंप के आदेश पर फैसले लिए गए। हालात यह है कि देश वह निर्णय ले रहा है जिसे ट्रंप लागू करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी 2 दिन के लिए आए थे उत्तराखंड, सभी दौरे रद्द कर अचानक दिल्ली लौटे

सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही

राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। अदाणी पर केस हुआ, लेकिन अमेरिका के साथ समझौता होते ही यह खत्म भी हो गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह सेना और किसानों के साथ हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की पूरी लड़ाई लड़ेंगे।

अंकिता के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात

राहुल गांधी ने वीडियो कॉल के माध्यम से अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी से बातचीत की। इस दौरान अंकिता के परिजन एक बार फिर भावुक हो गए। परिजनों ने मुलाकात की भी बात कही, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह कभी भी मिल सकते हैं। इस दौरान परिजनों से अन्य बातचीत भी राहुल ने की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आश्वासन दिया कि वह जब मिलना चाहेंगे उन्हें मिलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली जिमखाना हो रहा खाली, तो लाहौर में बवाल; 218 अरब की जमीन का किराया 5000

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।