Rahul Gandhi in Uttarakhand Today Rally in Pauri Meeting With Mohammad Deepak and Mussoorie trip Rahul Gandhi:आज मोहम्मद दीपक के जिम की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी, पौड़ी में रैली और फिर मसूरी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Rahul Gandhi: आज मोहम्मद दीपक के जिम की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी, पौड़ी में रैली और फिर मसूरी

Rahul Gandhi in Uttarakhand Today: राहुल गांधी आज उत्तराखंड के पौड़ी से चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली के बाद मोहम्मद दीपक से मुलाकात करेंगे और फिर मसूरी में रात्रि प्रवास होगा।

Thu, 4 June 2026 10:52 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, पौड़ी
share
Rahul Gandhi: आज मोहम्मद दीपक के जिम की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी, पौड़ी में रैली और फिर मसूरी

Rahul Gandhi in Uttarakhand Today: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पौड़ी से उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से चुनावी शंखनाद करेंगे। पौड़ी गढ़वाल में रैलियों का इतिहास पंडित नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी से जुड़ा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू दो बार 1938 और 1944 में पौड़ी आए थे और उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। उनके दौरे को लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है। राहुल गांधी आज मोहम्मद दीपक के जिम को जॉइन करेंगे और रात्रिप्रवास मसूरी में होगा।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के संयोजक एवं विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी पदाधिकारी के साथ बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दोपहर 1:45 बजे पौड़ी पहुंचेंगे। वह यहां कंडोलिया मैदान में करीब एक घंटे पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी,मंत्रीप्रसाद नैथानी, विधायक लखपत बुटोला समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CEC के मैसेज आ रहे, खुफिया सिस्टम-ज्यूडिशियरी से हो रहा विद्रोह: राहुल गांधी

प्रशासन ने कसी कमर

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने भी बैठक की। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात के साथ बैठक में सीओ सदर तपेश कुमार व अन्य आला पुलिस अफसर मौजूद रहे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा टीम भी मौजूद रही। इस दौरान वीआईपी रूट और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

मोहम्मद दीपक से मिलने के बाद मसूरी में रात्रिविश्राम

कांग्रेस नेता अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ से मिल सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी न सिर्फ दीपक से मिलेंगे, बल्कि उनके जिम की सदस्यता भी लेंगे। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। कांग्रेस सांसद के रात्रि प्रवास का कार्यक्रम मसूरी में रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, चार जून को दिल्ली से विशेष विमान से पंतनगर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा जाएंगे और वहां साढ़े ग्यारह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब पौने दो बजे वह पौड़ी पहुंच पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी वादा कर भूल गए! मां की दुकान से चल रहा घर खर्च, बोले मोहम्मद दीपक

पंडित नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी भी आए पौड़ी

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अद्धैत बहुगुणा ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू दो बार 1938 और 1944 में पौड़ी आए थे और उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968, 1973, 1982 और 1984 में चार बार चुनावी रैलियों में पौड़ी में आई थीं। इंदिरा गांधी ने पौड़ी के कंडोलिया मैदान में चुनावी जनसभाएं भी की थीं। 1982 और 1984 में इंदिरा के साथ उनके पुत्र राजीव गांधी भी आए थे। उधर, राहुल गांधी इससे पहले केदारनाथ आपदा के बाद पौड़ी आए थे हालांकि तब उन्होंने बैठक या जनसभा आदि नहीं की थी। तब वह पौड़ी सर्किट हाउस में रुकने के बाद रुद्रप्रयाग चले गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद दीपक को भाजपा से आया बड़ा ऑफर! बोले- राजनीति चीज ही ऐसी; जवाब भी बताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।