आज निकलेगी गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा
मुंगेर में स्थानीय पूरबसराय गौशाला में गौ रक्षा सेवादल की बैठक हुई। 27 अप्रैल को देशव्यापी गौ सम्मान अभियान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस अभियान का उद्देश्य गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना है।

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पूरबसराय गौशाला में गौ रक्षा सेवादल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 अप्रैल को देशव्यापी गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रिंस कुमार, दीपक सिंह, अंकित कुमार, सागर कुमार, आकाश कुमार, अमन कुमार, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार, आर्यन तिवारी, रवि कुमार, विशाल कुमार, उज्वल कुमार, रौनित यादव, निशु सिंह समेत क्षेत्र के कई गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि, अभियान का उद्देश्य देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराना और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना है। इससे गौ वंश के संरक्षण, सुरक्षा व सम्मान को कानूनी मजबूती मिलेगी।
गौ रक्षा सेवादल ने इसे केवल यात्रा न मानकर समाज में जागरूकता लाने का महाअभियान बताया। लोगों को गौ संरक्षण के धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय महत्व से जोड़ा जाएगा। ---------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन