Bomb Threat to Uttarakhand High Court Authorities Install Metal Detectors in Urgent Response उत्तराखंड हाई कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में लगाए मेटल डिटेक्टर, Nainital Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड हाई कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में लगाए मेटल डिटेक्टर

उत्तराखंड में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पुलिस विभाग में तब हड़कंप मच गया, जब हाई कोर्ट को ही ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। आनन-फानन में सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए।

Thu, 19 Feb 2026 12:52 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नैनीताल
share
उत्तराखंड हाई कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में लगाए मेटल डिटेक्टर

Uttarakhand High Court Bomb Threat: पिछले चार दिनों से उत्तराखंड में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पुलिस विभाग में तब हड़कंप मच गया, जब हाई कोर्ट को ही बम लगाकर उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात मेल में जिला न्यायालय को भी धमकी मिली है। आनन-फानन में पुलिस विभाग ने सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगा लिए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह एक बार फिर अज्ञात ई-मेल आईडी से धमकी भरा संदेश मिलने से न्यायिक व्यवस्था में हड़कंप मच गया। इस बार मामला और गंभीर तब हो गया, जब जिला न्यायालय के साथ-साथ उच्च न्यायालय को भी धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैनीताल अदालत को उड़ाने की धमकी में नया ट्विस्ट, पाक भी भेजे धमकी भरी ई-मेल
ये भी पढ़ें:तीन दिन में 8 अदालतों को उड़ाने की धमकी, अब जज को मेल आया- पाकिस्तान जिंदाबाद
ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ से देहरादून समेत पहाड़ों में लौटी ठंड, बर्फबारी और बारिश

ड्रोन बम से हाई कोर्ट उड़ाने की धमकी

ई-मेल में इस बार ड्रोन के माध्यम से न्यायालय परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में जिला न्यायालय के जज चैंबर और कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। जिला न्यायालय के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है और परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। बाहरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता लगातार परिसर की गहन जांच कर रहा है। गुरुवार को जिला जज प्रशांत जोशी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इधर, हाईकोर्ट में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है| एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वाड से चेकिंग कराई जा रही है।

चार दिनों से लगातार धमकी

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से इस तरह की धमकी भरे ई-मेल आ रहे हैं। इससे पहले नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे, हालांकि कहीं भी तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।