Nainital District Court RDX Bomb Threat Second Consecutive Day Security Agencies on High Alert नैनीताल कोर्ट को लगातार दूसरे दिन आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

नैनीताल कोर्ट को लगातार दूसरे दिन आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नैनीताल जिला अदालत को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को भी धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। सोमवार को भी उत्तरकाशी और नैनीताल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी।

Tue, 17 Feb 2026 12:26 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नैनीताल
share
नैनीताल कोर्ट को लगातार दूसरे दिन आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नैनीताल जिला अदालत को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने से लगातार दूसरे दिन हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह फिर एक ई-मेल के जरिए न्यायालय परिसर में आरडीएक्स बम लगाए जाने की धमकी दी गई। इससे पहले सोमवार को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला था, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि जज के चैंबर में कई आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं और दोपहर से पहले विस्फोट कर दिया जाएगा। मेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया। एहतियातन न्यायालय परिसर के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए और अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व आम लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैनीताल समेत दो अदालतों को उड़ाने की धमकी, पाक ISI के नाम से ई-मेल के बाद हड़कंप
ये भी पढ़ें:गैंगस्टर से कारोबारी; विक्रम को उत्तराखंड में किसने दिलाया स्टोन क्रशर लाइसेंस?
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड उपनल कर्मचारियों को खुशखबरी, 2016 से पहले को समान वेतन

बम निरोधक दस्ता और पूरे परिसर की गहन जांच

सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, खुफिया एजेंसियां और एटीएस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर न्यायालय की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

उत्तरकाशी में भी मिला था धमकी भरा मेल

सोमवार को उत्तरकाशी जिला एवं सत्र न्यायालय और नैनीताल जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी। नैनीताल में जिला जज की ई-मेल पर भेजे गए संदेश में जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया था और दोपहर 12:15 बजे तक कोर्ट खाली कराने की चेतावनी दी गई थी।

दोनों जिलों में कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियों ने हर कोने की जांच की, जबकि कुछ स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।