Man Goes Live on Facebook Before Suicide shot himself in Front of Wife and Son in nainital यह वीडियो देख रहे हो तो मैं मर चुका हूं... पत्नी-बेटे के सामने खुद को उड़ाया, मौत से पहले फेसबुक लाइव, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

यह वीडियो देख रहे हो तो मैं मर चुका हूं... पत्नी-बेटे के सामने खुद को उड़ाया, मौत से पहले फेसबुक लाइव

युवक ने मरने से पहले फेसबुक लाइव किया और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की शुरुआत में वो कह रहा है- आप अगर यह वीडियो देख रहे हैं तो मैं मर चुका हूं। घटना के वक्त उसकी पत्नी और बेटा साथ में ही थे।

Sun, 11 Jan 2026 12:40 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नैनीताल
share
यह वीडियो देख रहे हो तो मैं मर चुका हूं... पत्नी-बेटे के सामने खुद को उड़ाया, मौत से पहले फेसबुक लाइव

उत्तराखंड के नैनीताल में सनसनीखेज घटना हो गई है। काशीपुर के रहने वाले एक किसान ने प्रॉपर्टी में नुकसान से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल आया और होटल के एक कमरे में ठहरा। आधी रात उसने पहले फेसबुक लाइव किया। वीडियो की शुरुआत में वो कह रहा है- मैं एक किसान हूं और अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो मैं मर चुका हूं।

घटना को किसान ने गौलापार, हल्द्वानी के एक होटल में पत्नी और बच्चे के सामने अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब ढाई बजे काशीपुर निवासी 40 वर्षीय किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना के दौरान यहां उसकी पत्नी और एक बच्चा भी मौजूद था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साकेत सुसाइड मामले में कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, किस बात का मिला भरोसा?
ये भी पढ़ें:'मैं जब से अहलमद बना हूं...'; साकेत कोर्ट अहलमद ने सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा
ये भी पढ़ें:साकेत कोर्ट में अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

मरने से पहले फेसबुक लाइव

किसान ने सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव कर दो दर्जन से अधिक लोगों पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साथ ही उधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों पर भी उसके शिकायती पत्र में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

गंभीर आरोप

वीडियो में सुखवंत ने पुलिस पर पैसे लेकर दबाव बनाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल मे ठहरा था और उनकी पत्नी प्रदीप कौर का डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना में पत्नी और बच्चे को भी छर्रे लगने की बात सामने आई है। मामले की पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।

उधर, सुखवंत के परिजनों का आरोप है कि कुछ कथित प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी करने के बाद से वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों की सही से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।