delhi saket court staff member suicide by jumping from building in court complex suicide note found दिल्ली के साकेत कोर्ट के स्टाफ ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के साकेत कोर्ट के स्टाफ ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Suicide in Saket Court : दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज एक अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अहलमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Fri, 9 Jan 2026 02:40 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के साकेत कोर्ट के स्टाफ ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज एक अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अहलमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग से कूदकर कोर्ट के एक स्टाफ मेंबर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अबॉर्शन कराने के लिए पति की अनुमित जरूरी नहीं: हाई कोर्ट का अहम आदेश

वहीं, इस घटना के बाद कोर्ट स्टाफ काम बंद कर हरीश के लिए न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

गवाहों और सहकर्मियों के बयान दर्ज

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "टीमें मौके पर पहुंचीं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें गवाहों और मृतक के सहकर्मियों के बयान दर्ज कर रही हैं।"

बता दें कि, भारत में सभी अदालतों पर पेंडिंग मुकदमों का भारी बोझ है। इसके चलते दशकों तक लोग अदालतों के चक्कर काटते रहते हैं। लंबित मुकदमों के इन बोझ से न केवल वादी-प्रतिवादी बल्कि कोर्ट स्टाफ भी परेशान रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध निर्माण से प्रभावित नहीं तो अदालत न आएं, दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।