Man brutal killed by own big brother After Taunted Him in Haldwani of Uttarakhand तूने कंगाल कर दिया, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीमार सगे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

तूने कंगाल कर दिया, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीमार सगे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

हल्द्वानी में बीमार सगे भाई को युवक ने पीट-पीटकर मार डाला। हत्यारोपी पहले भी एक मर्डर केस में जेल जा चुका है। आरोपी ने छोटे भाई को पहले ताने मारे… कहा- तूने हमे कंगाल कर दिया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी।

Wed, 4 Feb 2026 01:42 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
तूने कंगाल कर दिया, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीमार सगे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका एक व्यक्ति अपने ही बीमार सगे भाई पर कहर बनकर टूट पड़ा और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को रातों-रात गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार आधी रात की है। बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल देर रात घर पहुंचा और अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल से विवाद करने लगा। सोनू लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि संदीप ने बीमार भाई को उसकी बीमारी को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। वह कहने लगा कि सोनू की बीमारी की वजह से पूरा परिवार बर्बाद हो गया और वे लोग कंगाल हो चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून पलटन बाजार में 23 साल की गुंजन की गर्दन काटने वाले सिरफिरे का सच
ये भी पढ़ें:गुंजन की गर्दन काटने वाला हत्यारा एक बच्चे का बाप, लव मैरिज का सच भी छिपाया

लकड़ी के तख्त से हमला, बेहोश होने तक पीटता रहा

विवाद बढ़ने पर संदीप ने घर में रखा लकड़ी का तखत उठाया और सोनू पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। पुलिस के अनुसार, संदीप ने तब तक मारपीट की जब तक सोनू बेहोश होकर ज़मीन पर गिर नहीं पड़ा। जब मां और भतीजी बीच-बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाते हुए कमरे में बंद कर दिया।

भागते वक्त दबोचा गया आरोपी

इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। भाई को बुरी तरह पीटने के बाद संदीप मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके के पास ही पकड़ लिया। गंभीर हालत में सोनू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद हिरासत में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, संदीप को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

पहले भी कर चुका है हत्या

जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप का अपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2014 में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर हल्द्वानी के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या की थी, जिसके मामले में वह जेल की सजा काट चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।