Major Accident on Badrinath Highway 3 Dead After Car Plunges into Ganga 4 Missing बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, गंगा में कार गिरने से 3 की मौत; 4 लापता लोगों की तलाश जारी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, गंगा में कार गिरने से 3 की मौत; 4 लापता लोगों की तलाश जारी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नीचे बह रही नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। घायल हुए एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे हुआ।

Wed, 3 June 2026 05:48 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, देवप्रयाग
share
बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, गंगा में कार गिरने से 3 की मौत; 4 लापता लोगों की तलाश जारी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नीचे बह रही नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। घायल हुए एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे हुआ।

मिट्टी के ढेर पर चढ़कर बेकाबू हुई कार

देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर यह हादसा हुआ। बदरीनाथ धाम से लौट रही इनोवा कार मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर पर चढ़कर बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क से नीचे नदी की ओर तेज ढलान पर करीब 200 मीटर उतरकर गंगा में समा गई। कार में आठ लोग सवार बताए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में मौसम की 8 जून तक बेरुखी; तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, कहां अलर्ट?

तलाशी में जुटे गोताखोर

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ऋषिकेश से गोताखोरों को भी बुलाकर तलाशी में लगाया गया। इस दौरान ढलान पर एक बालक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया। वहीं नदी तट के पास दो पुरुष व एक महिला का शव मिला। लापता लोगों की तलाश जारी है।

दो परिवारों के सात लोग सवार थे

देवप्रयाग के तहसीलदार वीरम सिंह पंवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार उत्तराखंड नंबर की थी। कार चालक के बारे में जानकारी नहीं मिली है। चालक के अलावा कार में दो परिवारों के सात लोग सवार थे। इनमें जैसलमेर निवासी हरीश की पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र अवलेश, नम्बरदार, आयुष्मान, पुत्री जाह्नवी और डॉ.दिनेश व उनकी पत्नी कमला शामिल रहे। घायल बालक 12 वर्षीय आयुष्मान है। हताहतों के परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश में लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमालय में बढ़ रहा नया खतरा! जलवायु परिवर्तन से अस्थिर हो रहे हैंगिंग ग्लेशियर

पहाड़ी से छिटककर बच गई आयुष्मान की जान

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह देवप्रयाग क्षेत्र में गंगा होटल दर्शन के समीप हुए सड़क हादसे में घायल 12 साल के आयुष्मान का राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के वक्त आयुष्मान की पहाड़ी से छिटकने की वजह से उसकी जान बच गई।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है

आयुष्मान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। बेस अस्पताल के एमएस डॉ राकेश रावत ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे दुर्घटनास्थल देवप्रयाग से गंभीर रूप से घायल राजस्थान निवासी आयुष्मान को बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल पहुंचने के समय आयुष्मान बेहोशी की हालत में था। भर्ती के तुरंत बाद सर्जरी, ऑर्थो और एनेस्थीसिया विभाग की टीमों ने उसका परीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवेंचर बना आफत! उत्तराखंड में अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर दो लोग लापता

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एनेस्थीसिया टीम द्वारा उसे सांस की नली डालकर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। इसके बाद मरीज का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें दाहिने पैर की जांघ की हड्डी (राइट फीमर) में फ्रैक्चर पाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।