uttarakhand weather mausam dept warning for rain with strong winds उत्तराखंड में मौसम की 8 जून तक बेरुखी; तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, कहां अलर्ट?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में मौसम की 8 जून तक बेरुखी; तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, कहां अलर्ट?

उत्तराखंड में मौसम की उठापटक इस हफ्ते बरकरार रहने वाली है। कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इस हफ्ते के मौसम का हाल जानें...

Tue, 2 June 2026 04:31 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में मौसम की 8 जून तक बेरुखी; तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, कहां अलर्ट?

उत्तराखंड के मौसम इस हफ्ते लगातार उलटफेर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते 8 जून तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। खासतौर पर 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों पर इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 3 जून को कहां-कहां बारिश

मौसम विभाग ने 3 जून को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ऊंची चोटियों पर हिमपात की भी संभावना है।

4 और 5 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई। कुछ जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी या बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। कुछ जगहों पर मौसम खराब रहने के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: दो दिन धूप के बाद फिर बारिश के आसार, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम

6 जून को कहां कहां येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। उत्तराखंड के अन्य जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 जून को भी सूबे के कुछ हिस्सों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का दौर, IMD का अलर्ट; बिहार में लू का सितम

8 जून को इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने 8 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी लेकिन इसके बाद के इसमें कोई बड़ा उलटफेर नही नजर आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।