Kuldeep Yadav Wedding Pandit Dhirendra Krishna Shastri Attends give Two special Gifts see pictures कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कौन से दो गिफ्ट दिए, तस्वीरों में देखें, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कौन से दो गिफ्ट दिए, तस्वीरों में देखें

मसूरी के सेवॉय होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। इस समारोह में कई दिग्गज शामिल हुए। बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उन्होंने कुलदीप यादव को दो गिफ्ट दिए।

Sun, 15 March 2026 08:52 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कौन से दो गिफ्ट दिए, तस्वीरों में देखें

भारतीय क्रिकेटर और चाइनामैन के नाम से फेमस कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से मसूरी के सेवॉय होटल में शादी की। समारोह में क्रिकेट जगत की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप के अलावा बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे। बाबा बागेश्वर ने वर-वधू को दो खास गिफ्ट दिए। विवाह समारोह में कंडाली का साग, कुमाउंनी रायता समेत कई पहाड़ी व्यंजन परोसे गए।

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंचीं थी। कुलदीप यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बारात निकलने के बाद वरमाला की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनमें कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। बारात में शामिल मेहमानों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मसूरी का सेवॉय होटल; कभी भारतीयों की एंट्री थी बैन, यहां शादी कर रहे कुलदीप यादव

बाबा बागेश्वर से दिए दो गिफ्ट

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार शाम मसूरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी में शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और उन्हें बालाजी का चित्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'गुस्सा छोड़ दो भाई', सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को कुछ ऐसे मनाया; देखिए

13 को मेहंदी और 14 को सात फेरे

विवाह के कार्यक्रम शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गए थे, जबकि शाम पांच बजे बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान शाम चार बजे साफा बांधने की रस्म अदा की गई, इसके बाद शाम पांच बजे बारात निकाली गई और रात आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे संपन्न हुए।कुलदीप ने अपनी बचपन की मित्र वंशिका के साथ जीवन की नई पारी शुरू की है। इस शादी में करीब 200 खास मेहमान पहुंचे थे। मेहमानों को पहाड़ी भोजन परोसा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक को हराने की खुशी सबसे ज्यादा; अफगान क्रिकेटर आफताब आलम ने भारत पर क्या कहा

मंडुवे की रोटी और कंडाली के साग के साथ कुमाउनी रायता

शादी समारोह के लिए एक होटल में 80 कमरे बुक किए गए थे। साथ ही दो और होटलों में भी मेहमानों की व्यवस्था की गई। कुलदीप की शादी उत्तराखंड में हुई, इसलिए मैन्यू में स्थानीय पहाड़ी मिलेट फूड को विशेष जगह दी गई। मंडुवे की रोटी और लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग और कुमाउंनी रायता, भांग की चटनी, झंगोरे की खीर, ब्रेकफास्ट में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय व्यंजन मेहमानों को परोसे गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।