Gussa Chhod Do Bhai Suryakumar and Kuldeep Patch Up After On Field Spat Watch Viral Moment 'गुस्सा छोड़ दो भाई', सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को कुछ ऐसे मनाया; वीडियो हुआ वायरल, Cricket Hindi News - Hindustan

'गुस्सा छोड़ दो भाई', सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को कुछ ऐसे मनाया; वीडियो हुआ वायरल

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत के बाद मैदान पर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव कुलदीप यादव द्वारा शाहीन शाह अफरीदी का कैच छोड़ देने पर नाराज दिखे। हालांकि सूर्यकुमार ने इस मामले को ठीक कर दिया है।

Mon, 16 Feb 2026 10:14 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
'गुस्सा छोड़ दो भाई', सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को कुछ ऐसे मनाया; वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में जगह बना ली है। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। टी20 विश्व कप में भारत की ये आठवीं जीत है। पाकिस्तान के ऑलआउट होने के बाद हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव के बीच इशारों में कुछ बात हुई और ऐसा लगा कि हार्दिक और सूर्यकुमार यादव कुलदीप के कैच छोड़ने से गुस्से में थे। हालांकि तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने मामले को संभाला और खिलाड़ियों को शांत कराया। इस दौरान कुलदीप यादव ने सूर्यकुमार के साथ हाथ मिलाया, जिससे सूर्यकुमार काफी हैरान नजर आए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर कुलदीप के साथ एक फनी वीडियो बनाकर फैंस को राहत की खबर दी है।

सूर्यकुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुलदीप यादव के साथ एक फनी वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। सूर्यकुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''गुस्सा छोड़ दो भाई''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम-शाहीन पाकिस्तान की टीम से होंगे ड्रॉप, खराब प्रदर्शन से PCB नाखुश

पाकिस्तान के ऑलआउट होने से ठीक पहले कुलदीप यादव ने शाहीन अफरीदी का एक कैच छोड़ दिया था, जिससे हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव काफी नाराज हो गए थे। मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हार्दिक ने कुलदीप को फटकार भी लगाई, जिससे कुलदीप गुस्से में दिखे। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार से हाथ मिलाया और कप्तान कुलदीप का रिएक्शन देखकर हैरान रह गए। सोमवार को सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव के साथ एक फनी वीडियो बनाकर उन्हें मनाने की कोशिश की।

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। उनके अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।टी20 विश्व कप में यह भारत की पा

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।