Cyber Fraud Rs 4 64 Lakh Stolen from Kashi Pur Man s Account via Online Trading Scam ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खाते से उड़ाए 4.64 लाख रुपये, Kashipur Hindi News - Hindustan
More

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खाते से उड़ाए 4.64 लाख रुपये

साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कमाई का लालच देकर एक व्यक्ति के खाते से4,64,871 रूपये की रकम साफ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर

Sat, 18 April 2026 06:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खाते से उड़ाए 4.64 लाख रुपये

काशीपुर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कमाई का लालच देकर एक व्यक्ति के खाते से 4,64,871 रुपये की रकम साफ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाजपुर रोड सांडखेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम लाल ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बाजपुर रोड पर बालाजी ल्यूबि्केटस की दुकान है। उसका 16 वर्षीय पुत्र जो दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके पास उसका मोबाइल रहता था। जिसका उपयोग वह स्कूल के होमवर्क के लिए करता था। कहा कि दिसंबर 2025 में किसी अनजान व्यक्ति ने अजय ट्रेडर्स के नाम से टेलीग्राम पर उसके पुत्र को बहकावे में ले लिया तथा स्कैनर के माध्यम से उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 2 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक कुल 4,64,871 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 रुपये के पुराने नोट से बनना चाहता था 37 लाख का मालिक, हो गई 11.70 लाख की ठगी; क्या है मामला?

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाते से 2.5 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।