खाते से 2.5 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज
Gangapar News - ठगी नवाबगंज। क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के

क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के बैंक खाते से करीब 2.5 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा दिए। पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक खाते में सात मार्च 2026 को 2,50,083 रुपये जमा थे। 10 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से कई किस्तों में यह पूरी धनराशि निकाल ली। पीड़िता सिम्पी त्रिपाठी को इस ठगी की जानकारी 17 मार्च को तब हुई, जब उन्होंने अपने खाते की जांच की।
इसके बाद उन्होंने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है, जिससे संपर्क होने की बात सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन