The 37 Lakh Dream that cost 11 Lakh How a old 5 rupee note led to a major scam 5 रुपये के पुराने नोट से बनना चाहता था 37 लाख का मालिक, हो गई 11.70 लाख की ठगी; क्या है मामला?, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

5 रुपये के पुराने नोट से बनना चाहता था 37 लाख का मालिक, हो गई 11.70 लाख की ठगी; क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, पद्मावतीपुर निवासी प्रार्थी नेताराम देवांगन (39 वर्ष) को व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला था। इसमें पुराने सिक्कों और नोटों के बदले बड़ी रकम मिलने का लालच दिया गया था। जब प्रार्थी ने 5 रुपये के पुराने नोट की तस्वीर भेजी, तो जालसाजों ने इसके बदले 37,94,000 रुपये दिलाने का वादा किया।

Sat, 18 April 2026 12:50 PMMohit वार्ता, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
share
5 रुपये के पुराने नोट से बनना चाहता था 37 लाख का मालिक, हो गई 11.70 लाख की ठगी; क्या है मामला?

पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये पाने की चाह में एक व्यक्ति को 11 लाख से ज्यादा रुपये की चपत लग गई। पुलिस ने शख्स को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। मामला छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का है।

यहां साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छुईखदान पुलिस और जिले की साइबर सेल ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया, जिसकी जानकारी आज पुलिस ने दी। आरोपी को हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से पकड़ा गया है, जो पुराने सिक्के और नोटों के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव रिहा

व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था

पुलिस के अनुसार, पद्मावतीपुर निवासी प्रार्थी नेताराम देवांगन (39 वर्ष) को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था। इसमें पुराने सिक्कों और नोटों के बदले बड़ी रकम मिलने का लालच दिया गया था। जब प्रार्थी ने 5 रुपये के पुराने नोट की तस्वीर भेजी, तो जालसाजों ने इसके बदले 37,94,000 रुपये दिलाने का वादा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी; समिति गठित, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री 50 फीसदी छूट

लालच में शख्स जाल में फंस गया

इस भारी-भरकम राशि को पाने के लालच में शख्स उनके जाल में फंस गया। आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस, कस्टम क्लियरेंस और अन्य शुल्कों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। इतना ही नहीं, पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भी प्रार्थी से कुल 11,70,000 रुपये की वसूली कर ली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में सस्ती शराब की सप्लाई अचानक कम, आखिर क्या है वजह?

पुलिस की एक टीम हरियाणा रवाना हुई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो तकनीकी विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ठगों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए लगभग 20 अलग-अलग बैंक खातों और 30 से 40 फर्जी सिम कार्डों का उपयोग किया था। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस की एक टीम हरियाणा रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जाहिर (पिता: शरीफ)उम्र 19 वर्ष ग्राम डूंगेजा, थाना पिंगवा, जिला नूंह (हरियाणा) पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 09 मोबाइल फोन, 02 एटीएम कार्ड और 4000 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 336, 338, 340 और 66D आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया गया और 17 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।