ISI Agent Arrest in dehrdaun few days before PM Narendra modi Tour Sleeper Cell Army Planned to Expand Up to Delhi PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज

पीएम मोदी के देहरादून दौरे से ठीक 4 दिन पहले देहरादून में आईएसआई से जुड़ा एजेंट गिरफ्तार हुआ है। जानकारी मिली है कि वह पाक आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसे स्लीपर सेल तैयार करने की जिम्मेदारी मिली थी।

Sat, 11 April 2026 07:57 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज

दिल्ली-देहरादून ऐक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को देहरादून दौरा करने वाले हैं। इससे महज 4 दिन पहले देहरादून में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार हुआ है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। प्रेमनगर में रहने वाला 29 वर्षीय विक्रांत कश्यप देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार हुआ है। बताया जा रहा है कि देहरादून में गाड़ियों की धुलाई करने वाला विक्रांत पाक आतंकी और आईएसआई एजेंट शहजाज भट्टी से संपर्क में था।

एसटीएफ आईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय विक्रांत कश्यप निवासी झाझरा, प्रेमनगर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) की दून में जड़ें मजबूत कर रहा था। वह किसी बड़ी घटना की तैयारी में था। उसके पास से .32 बोर की इटेलियन मार्क पिस्टल, सात कारतूस और एक स्प्रे पेंट बरामद हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ISI का 'कैमरा मॉड्यूल' एक्सपोज, PAK जा रही थी सेना की लाइव फीड; 11 जासूस दबोचे

एक महीने से विक्रांत पर पैनी नजर

एक माह से एसटीएफ विक्रांत की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। विक्रांत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की बात कहने वाले आतंकी संगठन की सोशल मीडिया पोस्ट से प्रभावित होकर उनके जाल में फंसा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पाकिस्तान की ISI से जुड़ रहे तार

स्लीपर सेल तैयार करने की जिम्मेदारी

टीटीएच एक नया आतंकी संगठन है। इसका मकसद स्लीपर सेल तैयार कर दहशत फैलाना है। इसका सरगना भट्टी आईएसआई से जुड़ा है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि विक्रांत को दिल्ली तक स्लीपर सेल तैयार करने की जिम्मेदारी मिली थी। उससे अक्सर पाक में बैठे आका पूछते थे कि दिल्ली की दूरी कितनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 200 रुपये तक घट सकता है बसों का किराया

केंद्रीय-सैन्य संस्थानों के वीडियो आतंकी संगठन को भेजे

आरोपी देहरादून के केंद्रीय, सैन्य, पुलिस और प्रशासनिक संस्थानों के वीडियो और लोकेशन आतंकी संगठन को भेज चुका था। दिल्ली और मुंबई में भी वारदात करने की बात संगठन ने विक्रांत से की। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।