IITian Baba Abhikesh Mishra Allegedly Sexual Harassed Girls during College Years Claims to Be Krishna Avatar खुद को कृष्ण अवतार बताने वाला IITian बाबा, कॉलेज के दिनों में भी कई युवतियों को फंसाया, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

खुद को कृष्ण अवतार बताने वाला IITian बाबा, कॉलेज के दिनों में भी कई युवतियों को फंसाया

खुद को कृष्ण अवतार बताने वाले आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा पर नया खुलासा हुआ है। आईआईटी रुड़की में पढ़ाई के दौरान भी इसका सहपाठियों पर प्रभाव था। वहां भी युवतियों को अपने जाल में फंसा चुका है।

Wed, 3 June 2026 11:49 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, रुड़की
share
खुद को कृष्ण अवतार बताने वाला IITian बाबा, कॉलेज के दिनों में भी कई युवतियों को फंसाया

IITian Baba Abhikesh Mishra: उत्तर प्रदेश के मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान प्रवचन देने वाले आईआईटियन बाबा उर्फ अभिषेक मिश्रा को अरेस्ट कर लिया गया है। यह खुद को कृष्ण अवतार बताता था और युवतियों के साथ गलत काम करता था। ऑनलाइन प्रवचन लेने वाली युवतियां यहाँ आश्रम में भी आकर कीर्तन मंडली में प्रतिभाग करती थीं। बाबा इन युवतियों की अश्लील वीडियो भी शूट कराता था। मथुरा पुलिस जल्द उत्तराखंड के रुड़की आ सकती है। इसके बारे में पता लगा है कि यह कॉलेज के दिनों में भी महिला सहपाठियों को अपने जाल में फंसा चुका है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की पीड़िता को रात में दूध में नशीला पदार्थ दिया गया। सुबह आंख खुली तो रेप का पता चला। पीड़िता अपने घर लौटी तब उसने मुकदमा कराया। जब पुलिस ने यहां छापा मारा तो बाबा के आश्रम 2 और लड़कियां मिली, जो नशे की आदी पाई गई। यह आईआईटी रुड़की का छात्र रह चुका है। आरोपी पर आध्यात्मिक गुरु बनकर युवतियों का यौन शोषण करने और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का संगीन आरोप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है आईआईटीयन बाबा जो खुद को बताता कृष्ण अवतार, युवतियों के शोषण में गिरफ्तार

आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

ओडिशा निवासी अभिषेक मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद मथुरा पुलिस उसके बैंक खातों, सोशल मीडिया नेटवर्क और डिजिटल दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र भी अपने स्तर पर आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिस्तौल को 'महबूबा' बताने वाला चीनू पंडित 10 साल बाद रिहा; वेस्ट यूपी तक अलर्ट

रुड़की में भी एक युवती ने कराई शिकायत

सूत्रों की मानें तो कुछ और लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है। आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ पूर्व में रुड़की में भी एक युवती की ओर से शिकायत की बात सामने आई थी। इसमें क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। एसएसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि इस संबंध में मथुरा पुलिस ने संपर्क किया है। मथुरा पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

सहपाठियों के बीच खास प्रभाव

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभिषेक अपने सहपाठियों के बीच प्रभावशाली था। उसकी कला को देखकर युवा और युवतियां आसानी से उसकी बातों में आ जाते थे। फायदा उठाकर उसने खुद को आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित कर युवतियों को अपने प्रभाव में लेकर उनका शारीरिक, मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन पहले ट्रेकिंग पर गई MBA छात्रा के साथ अनहोनी? 2 साथियों पर अपहरण का केस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।