how many Panchayat buildings built and roads made pothole-free in Uttarakhand govt told assembly उत्तराखंड में 4 साल में बने कितने पंचायत भवन व गड्ढा मुक्त हुईं कितनी सड़कें; सरकार ने विधानसभा में बताया, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में 4 साल में बने कितने पंचायत भवन व गड्ढा मुक्त हुईं कितनी सड़कें; सरकार ने विधानसभा में बताया

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को एक सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सडकों को गड्डा मुक्त कर चुका है।

Tue, 10 March 2026 10:56 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून, उत्तराखंड
share
उत्तराखंड में 4 साल में बने कितने पंचायत भवन व गड्ढा मुक्त हुईं कितनी सड़कें; सरकार ने विधानसभा में बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण या पुननिर्माण किया गया है। प्रदेश में पंचायत भवनों की कुल संख्या 5867 है, इसमें से 1134 पंचायत भवन लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण चल रहे थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायतीराज विभाग को अभियान चलाकर जीर्ण-शीर्ण भवनों का पुनर्निमाण करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बीते चार सालों में विभाग ने 819 पंचायत भवनों का निर्माण-पुननिर्माण कर लिया है, साथ ही शेष भवनों पर भी कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी सदन के सामने रखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल में 2.7 गुना बढ़ी कमाई, उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय देश के औसत से अधिक

7 हजार किमी से ज्यादा सड़कें गड्डा मुक्त

उधर लोक निर्माण विभाग मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सडकों को गड्डा मुक्त कर चुका है। सदन में विभाग की ओर से प्रस्तुत जानकारी के अनुसार प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के क्रम में विभाग ने वर्ष 2025-26 में मॉनसून काल से पूर्व 3134 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। जबकि मॉनसून के बाद 10 नवंबर 2025 तक 4149.17 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। इस दौरान अकेले हरिद्वार जनपद में 313 किमी से अधिक लंबी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिगड़ेगा मौसम; 6 दिन बारिश का अलर्ट

रोपवे परियोजनाओं पर काम तेज

प्रदेश में विभिन्न तीर्थ स्थलों को रोपवे से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। पर्यटन मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विभाग ने कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर के लिए पीपीपी मोड़ में रोपवे का संचालन शुरू कर दिया है। इसके अलावा जनपद चम्पावत में ठुलीगाड़ से पूर्णागिरी रोपवे भी पीपीपी मोड में निर्माणाधीन है। साथ ही जनपद उत्तरकाशी में जानकी चट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक के लिए भी रोपवे पीपीपी मोड में विकसित किया जा रहा है। साथ ही साथ गौरीकुंड से केदारनाथ धाम, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में उत्तराखंड ने पाया प्रथम स्थान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।