Uttarakhand Achieves 1st Place in National SDG Ranking 2023-24 Alongside Kerala सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में उत्तराखंड ने पाया प्रथम स्थान, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में उत्तराखंड ने पाया प्रथम स्थान

उत्तराखण्ड राज्य ने 2023-24 के राष्ट्रीय सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में केरल के साथ मिलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी सेतु आयोग उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ मनोज पंत ने दी। विकास भवन, देहरादून में आयोजित एक कार्यशाला में सतत् विकास के 17 लक्ष्यों पर चर्चा की गई।

Tue, 10 March 2026 08:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में उत्तराखंड ने पाया प्रथम स्थान

देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में 2023-24 के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य ने केरल राज्य के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य को इसी स्थान पर बनाये रखना चुनौती होगी हमें इसे स्वीकार करना होगा जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह जानकारही सेतु आयोग उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ मनोज पंत ने दी।मंगलवार को विकास भवन सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसडीजी डाटा इको सिस्टम एंड मॉनीटरिंग पीएम गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारम्भ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कान्त गिरि ने किया। सेतु आयोग उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ मनोज पंत ने शासन के द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों के 17 गोल के बारे में विस्तार से बताया गया। सीपीपीजीजी नियोजन विभाग के विशेषज्ञ शैलेन्द्र कुमार ने एसडीजी पोर्टल के माध्यम से प्रकाश डाला।बताया कि जनपद देहरादून ने राज्य स्तर पर वर्ष 2024-25 में सातवां स्थान प्राप्त किया है तथा आगामी वर्षों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उनके द्वारा लो हैंगिंग संकेतकों पर भी बताया गया कि मानक से कम प्रगति करने वाले विभागों को अपने डाटा मैकेनिजम में सुधार करने की जरूरत है। पीएम गतिशक्ति परियोजना प्रबंधन इकाई के परियोजना प्रबंधक अक्षय जायसवाल ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान व इससे सम्बन्धित पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।