uttarakhand mausam to deteriorate in high himalayan regions alert for rain उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिगड़ेगा मौसम; 6 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिगड़ेगा मौसम; 6 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने वाला है। कई जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। उत्तराखंड में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? इस रिपोर्ट में जानें…

Mon, 9 March 2026 03:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिगड़ेगा मौसम; 6 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली देखी जा रही है। पहाड़ों में भी गर्मी महसूस की जा रही रही है। हालांकि IMD की मानें तो उत्तराखंड मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 15 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

11 से लेकर 13 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से लेकर 13 मार्च के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 11 से लेकर 13 मार्च के दौरान ही 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

14 मार्च को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग ने 14 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इन्हीं जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फबारी भी देखी जा सकती है। इस दिन देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भी कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है।

15 मार्च किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते 15 मार्च तक मौसम की बेरुखी देखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया बिजली-तूफान का अलर्ट, जानिए डेट
ये भी पढ़ें:यूपी में मौसम ने डराया, 37 डिग्री के पार पारा, लू व भीषण गर्मी जल्द आने की आशंका
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गर्मी का सितम; 37 से 39°C तक पहुंच सकता है तापमान, बादलों की आवाजाही

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।