Char Dham Yatra Vehicle Green Cards Issued from Today Shrine Gates Opening on April 19 चारधाम यात्रा के लिए आज से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, 19 अप्रैल को खुल रहे कपाट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम यात्रा के लिए आज से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, 19 अप्रैल को खुल रहे कपाट

चारधाम यात्रा के तहत सबसे पहले गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुल रहे हैं। सरकार को इस साल 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे।

Mon, 30 March 2026 08:11 AMGaurav Kala देहरादून
share
चारधाम यात्रा के लिए आज से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, 19 अप्रैल को खुल रहे कपाट

चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड सोमवार से बनने शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा इसका शुभारंभ करेंगे। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा पर जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए विभाग ने शुरुआती चरण में तीन जगह ग्रीन कार्ड केंद्र बनाए हैं। इसके तहत हरिद्वार के रोशनाबाद में आरटीओ कार्यालय, ऋषिकेश और नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड बनवाने की सुविधा दी जा रही है।

वाहन के फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, परमिट और संबंधित चालक के दस्तावेजों की गहन जांच करने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। कॉमर्शियल वाहन बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा मार्ग पर नहीं पाएंगे। मालूम हो कि चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस बार 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस-तेल संकट गहराया, चारधाम लिए होटल बुक हो रहे न वाहन; बुकिंग 80 फीसदी तक गिरी

केदारनाथ में खराब मौसम के बीच बर्फ हटाना चुनौती

बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही यात्रा को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए लोक निर्माण विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मचारी पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अच्छी खबर: इस साल चारधाम यात्रियों के लिए कोई कैपिंग नहीं, सभी कर पाएंगे दर्शन

चारधाम और पर्यटन सीजन में बढ़ेगी दून में गैस की मांग

दून में पहले से जारी गैस संकट आने वाले दिनों में और गहरा सकता है। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में रसोई गैस की खपत में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे मसूरी, ऋषिकेश, सहस्रधारा और चकराता में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। इन क्षेत्रों के होटलों, होम-स्टे और ढाबों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के साथ-साथ घरेलू गैस की मांग भी बढ़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महावीर जयंती पर देहरादून में आज शोभायात्रा, इन इलाकों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

ऋषिकेश और चकराता जैसे क्षेत्रों में यात्रियों के पड़ाव के कारण गैस की खपत सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है।विभाग और गैस एजेंसियों के लिए आने वाले दो महीने आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से बड़ी चुनौती साबित होंगे।

यात्रा से बढ़ेगा दबाव

चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव के रूप में ऋषिकेश और देहरादून से होकर ही हजारों यात्री पहाड़ की ओर रुख करते हैं। यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और लंगर व्यवस्था के कारण सिलेंडरों की मांग में अचानक तेजी आएगी। यदि वर्तमान बैकलॉग समय पर खत्म नहीं हुआ तो यात्रा सीजन के दौरान आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।