Good News Chardham Yatra All Devotees to Get Darshan No Capping this year अच्छी खबर: इस साल चारधाम यात्रियों के लिए कोई कैपिंग नहीं, सभी कर पाएंगे दर्शन, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अच्छी खबर: इस साल चारधाम यात्रियों के लिए कोई कैपिंग नहीं, सभी कर पाएंगे दर्शन

Chardham Yatra: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस साल कैपिंग नहीं की जाएगी। चारधाम यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। पिछले साल 51 लाख लोगों ने चारधामों के दर्शन किए थे।

Wed, 25 March 2026 07:53 AMGaurav Kala देहरादून
share
अच्छी खबर: इस साल चारधाम यात्रियों के लिए कोई कैपिंग नहीं, सभी कर पाएंगे दर्शन

Chardham Yatra: चार धाम यात्रा में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन सुनिश्चित कराए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया कि सामान्य यात्रा में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। कोई कैपिंग नहीं कि जाएगी। सीएम धामी बोले कि उत्तराखंड आने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन सुनिश्चित कराए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। इसके लिए इस बार सरकार ने 2025 की चार धाम यात्रा के संपन्न होते ही 2026 की चार धाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी।

सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, परिवहन, दर्शन को लेकर सभी व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। पिछली बार आपदा समेत अन्य कारणों के कारण चार धाम यात्रा डेढ़ महीने बाधित रही। इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस बार भी अभी तक दस लाख के करीब पंजीकरण होने जा रहे हैं। कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड के लिए बड़ा अवसर है। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी प्रयास समय पर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यात्रा चुनौतीपूर्ण रहती है। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद पूरा फोकस सुरक्षित यात्रा पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम पंजीकरण में छांटे जाएंगे गैर सनातनी, मंदिर प्रबंधन-सारा अली खान अलग मामला

जीएमवीएन की पांच करोड़ एडवांस बुकिंग

अभी तक जीएमवीएन की पांच करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय में इस बुकिंग में और इजाफा होगा। श्रद्धालुओं को समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि वे खुद यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों की गहन समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही ग्राउंड पर जाकर तैयारियों को परखेंगे। धामी ने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालूओं में जबरदस्त उत्साह है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी! दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

‘उत्तराखंड में मौन पालन को प्रोत्साहित करेंगे’

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों को मौन पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों ने परिसर में रखे मौन बॉक्स से शहद निकाला। प्रथम चरण 60 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। वहीं लोक भवन में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की मौजूदगी में 15 बक्सों से 41 किलो शहद निकाला गया। ये बक्से पुष्प प्रदर्शनी के दौरान यहां रखे गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम और कुंभ मेले में क्रिमिनल्स को नहीं घुसने देगा एआई, ऐसे होगी पहचान

सरकार का हर क्षण राज्य के जन-गण-मन के लिए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का प्रत्येक क्षण प्रदेश के जन-गण-मन के लिए समर्पित रहा है और आगे भी यूं ही रहेगा। प्रेमनगर के सनातन धर्म मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में संक्षिप्त मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल के कार्यकाल में उत्तराखंड ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनाने वाला देश का पहला राज्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।