Have you ever seen wild bears fighting? Watch the video. जंगल की लड़ाई सड़क पर आई! क्या आपने जंगली भालुओं को लड़ते देखा है? देखें VIDEO, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

जंगल की लड़ाई सड़क पर आई! क्या आपने जंगली भालुओं को लड़ते देखा है? देखें VIDEO

क्या आपने इस तरह से जंगली भालुओं को कभी लड़ते देखा है? जंगली भालुओं की ऐसी ही लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए जब जंगल की लड़ाई सड़क पर आती है, तो लोग कैसे रिएक्ट करते हैं...

Wed, 6 May 2026 10:46 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share
जंगल की लड़ाई सड़क पर आई! क्या आपने जंगली भालुओं को लड़ते देखा है? देखें VIDEO

घनी काली रात और सूनसान सड़क। अचानक आपके सामने 2 भालू आते हैं और लड़ाई करने लगते हैं। सोचिए आपके साथ क्या होगा? क्या आपने इस तरह से जंगली भालुओं को कभी लड़ते देखा है? जंगली भालुओं की ऐसी ही लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए जब जंगल की लड़ाई सड़क पर आती है, तो लोग कैसे रिएक्ट करते हैं...

भालू कभी मुक्के मारते, कभी जमीन पर पटकते…

सोशल मीडिया पर फैल रहा भालुओं की लड़ाई का ये वीडियो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का है। इसे थल-डीडीहाट रोड पर घुम्मकड़ पहाड़ी नामक फेसबुक पेज चलाने वाले अमित मिश्रा द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जिसे फेसबुक एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो रात का है। सड़क किनारे दो भालू आपस में लड़ते दिखाई देते हैं। दोनों एक दूसरे को कभी मुक्के मारते, कभी जमीन पर पटकते, तो कभी काट खाते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में छाया डेंगू का साया, अप्रैल में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, नहीं थम रहे केस
ये भी पढ़ें:एमपी में 7 साल की बच्ची संग गैंगरेप के बाद मर्डर, गिरफ्तार हैवानों ने उगला जुर्म

लुटा-लुटाकर भालुओं ने एक-दूसरे को मारा

वीडियो में भालुओं की चीखें साफ-साफ सुनाई देती हैं। दोनों भालू एक दूसरे को लुटा-लुटाकर मारते हैं। तभी एक भालू पीछा छुड़ाकर फरार हो जाता है। कार के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स उसका पीछा करता है, लेकिन तब तक भालू वहां से फरार हो जाता है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कहता है- “देखिए कैसे दो भालू आपस में लड़े जा रहे हैं। गनीमत ये है कि मैं अभी कार से हूं, तो दिक्कत वाली कोई बात नहीं है। दोनों एक-दूसरे को तड़ातड़ मार रहे हैं। गजब हो गया। वीडियो बना रहा हंसता भी है और हैरत में भी पड़ जाता है। कुल मिलाकर शख्स खूब मजे करता हुआ दिखाई देता है।”

जंगल की लड़ाई सड़क पर देख क्या बोली जनता

ऐसे ही मजेदार कमेंट एक्स और फेसबुक पर लोगों ने किए। फेसबुक पर अनु एम नामक यूजर ने चुटीले अंदाज में लिखा- "मियां बीबी का लफड़ा लग रहा है l दया कुछ तो गड़बड़ है l" ऐसा ही हल्का-फुल्का कमेंट माही एस नामक यूजर ने किया। उन्होंने लिखा- "पक्का पति पत्नी होंगे। इसके साथ ही हंसने वाला इमोजी भी बनाया।" दीपक नेगी नामक यूजर ने वीडियो बना रहे शख्स की चिंता करते हुए लिखा- "अच्छा हुआ भाई आप गाड़ी से थे, बाइक से नहीं। भालू सही नहीं होते हैं। इनका नेचर नॉटी होता है।" मनोज नामक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- “भाई गाड़ी से उतरकर समझौता करवाओ।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में 7 साल की बच्ची संग गैंगरेप के बाद मर्डर, गिरफ्तार हैवानों ने उगला जुर्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।