धर्मनगरी में अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
धर्मनगरी में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में वृद्धि हुई है, शनिवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोग लू और चटक धूप से परेशान हैं और बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग घर में रहकर और पेयजल का सेवन कर रहे हैं।

धर्मनगरी में अप्रैल माह में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में हीट वेव की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में असामान्य रूप से हवा में गर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को इस साल पहली बार अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 14.5 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। धर्मनगरी में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोग बारिश की प्रतीक्षा कर रहे है, लेकिन राहत मिलती नहीं दिख रही है।
दिन में लू और चटक धूप के कारण लोगों को आवागम करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। तपती धूप से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घर पर रह कर आराम कर रहे है। दिन में गर्मी से बचाव के लिए लोग पेयजल पदार्थों का सेवन करने लगे है। साथ ही धूप और लू से बचने के लिए लोग छाता लेकर, मुंह पर कपड़ा ढक कर और सूती गर्मी के कपड़े, ग्लव्स आदि पहन कर सड़कों पर आवागमन कर रहे है। दिन के समय चटक धूप ने लोगों को परेशान कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन