Rising Heat in Dharmanagari Temperature Hits 36 5 C Amidst Scorching Sun साल में दूसरी दफा पारा 36.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

साल में दूसरी दफा पारा 36.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

धर्मनगरी में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जहां तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप के कारण लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है और पसीना बहाने की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की भविष्यवाणी की है।

Tue, 14 April 2026 11:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
साल में दूसरी दफा पारा 36.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

धर्मनगरी में धूप की तपिश से गर्मी में इजाफा हो रहा है। तपती धूप गर्मी का अहसास बढ़ा रही है। भीषण गर्मी में लोगों के पसीने निकल रहे है। साथ ही तेज धूप में लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। धूप की वजह से हवा में भी गर्मी बन गई है। वहीं बढ़ती गर्मी के बीच साल में दूसरी दफा पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल

मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। साल में दूसरी दफा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। बीती दो अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं दिन में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे। सुबह से ही लोगों को धूप की तपिश परेशान कर रही है। दोपहर को गर्मी और तपती धूप के बीच लोग छाता लेकर पैदल आवाजाही करते नजर आ रहे है। शाम के समय भी लोग गर्मी से जूझने को मजबूर है। उधर मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास, तीन डिग्री उछला पारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, IMD का क्या अपडेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।