Jharkhand Jamshedpur Weather Update 18 march imd rain alert जमशेदपुर में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, IMD का क्या अपडेट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

जमशेदपुर में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, IMD का क्या अपडेट

झारखंड के जमशेदपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में कोल्हान का तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। सोमवार को सुबह का तापमान रविवार के मुकाबले 3.5 डिग्री बढ़कर 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Tue, 14 April 2026 05:55 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, रांची
share
जमशेदपुर में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, IMD का क्या अपडेट

झारखंड के जमशेदपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में कोल्हान का तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। सोमवार को सुबह का तापमान रविवार के मुकाबले 3.5 डिग्री बढ़कर 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 18 अप्रैल को तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड बनने के बाद ट्रेजरी से सभी निकासी की जांच, वित्त मंत्री ने दिए आदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शर्मनाक : रांची में बर्थडे पार्टी में ‘नशीला’ पिज्जा खिला महिला डेंटिस्ट से रेप

इस दौरान लोगों को कुछ निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, गर्म हवा और बढ़ते तापमान के कारण बाहर निकलते समय पेट भरा रखें। खाली पेट बाहर न निकलें। तेज धूप में निकलने से बचें। स्कूली बच्चों को दोपहर में लौटते समय सावधानी बरतें। पैदल आने-जाने वाले लोग छाता लेकर निकलें और फुल बाजू वाले सूती कपड़े पहनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में तानों से परेशान युवक ने रिश्तेदार का किया मर्डर, खेत में दफनाई लाश

उठने लगी स्कूलों के समय बदलने की मांग

जमशेदपुर। जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग तेज हो गई है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोपहर में स्कूल संचालन से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्होंने स्कूलों का समय प्रातःकालीन करने की मांग की है, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।