Rising Temperatures Impact Daily Life in Hardoi Heat Wave Hits Streets तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल

Hardoi News - तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहालतीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, से लोग बेहालतीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, से लोग बेहालतीखी धूप ने छुड़ाया पसीना,

Tue, 14 April 2026 10:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल

हरदोई। शहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश तेज होती चली गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्मी का असर शहर के सदर बाजार, रेलवेगंज, सिनेमा रोड समेत अन्य जारों और प्रमुख चौराहों पर साफ देखने को मिला। जहां आम दिनों में चहल-पहल रहती है, वहां दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर और पानी की बोतल साथ लेकर चलते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल

तेज धूप के कारण राहगीर पसीने से तरबतर हो गए और छांव की तलाश करते दिखे। गर्मी का असर छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों पर भी पड़ा। दोपहर के समय ग्राहक कम होने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, स्कूल से लौटते बच्चे और कामकाजी लोग भी तेज धूप से बचने के लिए जल्दी घर पहुंचने की कोशिश करते नजर आए। पिछले दिनों जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास, तीन डिग्री उछला पारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, झुलसाती धूप से लोग बेहाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।