महिलाएं नीति निर्धारक के रूप में जानी जाएंगी : रेखा आर्य
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना। उन्होंने बताया कि 16 से 18 अप्रैल को लोकसभा का विशेष सत्र होगा, जहां महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया जाएगा। यह महिलाओं के लिए गौरव का पल है और भाजपा सरकार का समर्थन दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना। हाईवे स्थित एक होटल में लाइव की व्यवस्था की गई थी, जहां भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री आर्या ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि 16 से 18 अप्रैल को लोकसभा का विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है। यह महिलाओं के लिए बहुत गौरव का पल होगा। सदन में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने पर मुहर लगेगी। इससे वे नीति निर्धारक के रूप में जानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है और यह बिल पास कराकर महिलाओं को सशक्त किया जाएगा।
हर क्षेत्र में महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी होगी। इससे समाज और देश में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व मिलेगा जो पिछली सरकारें नहीं कर सकीं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, रंजना चतुर्वेदी, रेनू शर्मा, चित्रा शर्मा, ऋतु ठाकुर, नीति शर्मा, बबीता योगाचार्य, बिमला ढौंडियाल, दीपिका शर्मा, लता गोयल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन