जन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को बांटी किशोरी किट और पोषण टोकरी
बहादराबाद।जन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को बांटी किशोरी किट और पोषण टोकरीजन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थ

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड बहादराबाद में शनिवार को विशाल जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग ने ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र परिवारों को आवास, बुनियादी सुविधाओं और आजीविका संवर्धन से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्टॉल पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
महिलाओं को ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और वित्तीय सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों और कार्यों का प्रदर्शन भी किया। बाल विकास विभाग की ओर से 20 बालिकाओं को किशोरी किट और दो गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित की गई। वहीं विद्युत विभाग ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में राहत पाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन