जन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी
भगवानपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने 'लखपति दीदी' पहल की जानकारी साझा की, जबकि कृषि प्रभारी ने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और प्राकृतिक खेती जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
भगवानपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य जन कल्याण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कई विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में लोगों विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने लोगों को लखपति दीदी पहल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना रही हैं। भगवानपुर कृषि प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती एवं अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन