Minor Girl gang raped in Haridwar accuse sexual harassment along with three friends हरिद्वार में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदे ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदे ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

हरिद्वार के भगवानपुर में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आई है। दरिंदे ने अपने तीन दोस्तों संग नाबालिग से हैवानियत की। पुलिस ने मामले में ऐक्शन लिया है।

Tue, 17 March 2026 09:59 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
हरिद्वार में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदे ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में दसवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की दी है। दूसरी तरफ पथरी इलाके में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म में युवक पर मुकदमा हुआ है।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष राजीव रौथान ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र निवासी करीब 17 वर्षीय पीड़ित छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में ही रहने वाले एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में युवक के तीन अन्य दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में गंगा-शारदा कॉरिडोर, ऋषिकेश-हरिद्वार से टनकपुर तक तीन रिवर फ्रंट

थाना अध्यक्ष ने बताया की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार में से एक आरोपी युवक मंगलौर और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि दो आरोपी छात्रा के ही गांव के ही रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार में जीजा-साली चला रहे थे सेक्स रैकेट, इंस्टाग्राम पर फंसाते थे लड़कियां

किशोरी के साथ दुष्कर्म में युवक के खिलाफ मुकदमा

पथरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक‌‌ महिला तहरीर दी। रविवार शाम उनकी 13 साल की बेटी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। जब महिला नमाज पढ़कर बेटी को बाहर देखने आई तो वह गायब थी। परेशान महिला ने पति को बताया। इसके बाद दंपति ने आस-पड़ोस में बेटी को ढूढ़ना शुुरू कर दिया, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। बेटी रात लगभग 9 बजे रोती हुई घर आ गई। यह देख मां घबरा गई और पूछा तो बेटी ने बताया कि एक लडके ने उसके साथ गलत काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में हाईवे पर महिला को मारी टक्कर, लाश को रात भर कुचलती रहीं गाड़ियां

इसके बाद वे बेटी को लेकर पथरी थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर तहरीर आई है। इस आधार परआरोपी युवक विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।